Braking: अशोकधाम मंदिर में भगदड़ के बाद जिला प्रशासन ने किया कड़े इंतजाम, रेलवे से मंदिर तक बनी ये नई व्यवस्था

बिहार के लखीसराय स्तिथ सिद्ध अशोकधाम मंदिर में चौथी सोमवारी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। बता दें बीतें सोमवारी को हुई भगदड़ में आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत के बाद प्रशासन इस बार किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। वहां के डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार ने कल मंदिर परिसर पहुंचकर ट्रस्ट और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
बता दें सावन की चौथी सोमवारी पर अशोकधाम मंदिर में पहली बार अरघा सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही अरघा के माध्यम से बाबा इंद्रदमनेश्वर का जलाभिषेक कराया जाएगा। जिला प्रशासन का मानना है कि इससे गर्भगृह में भीड़ का दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित करना आसान होगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए जाएंगे। जिससे कोई भी दुर्घटना वाली स्तिथि में तुरंत नियंत्रण किया जा सकेगा।
ट्रेन से अशोकधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में जिगजैग कतार व्यवस्था बनाई जा रही है। स्टेशन से निकलने के बाद श्रद्धालुओं को निर्धारित मार्ग से मंदिर की ओर भेजा जाएगा। फूल, बेलपत्र और पूजा सामग्री खरीदने वाले श्रद्धालुओं को भी निर्धारित कतार में ही आगे बढ़ना होगा, ताकि मुख्य रास्ते पर भीड़ जमा न हो। बालगुदर और बीएड कॉलेज मोड़ की ओर से आने वाले कांवरियों को सीधे मंदिर की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें निर्धारित मार्ग से रेलवे स्टेशन के जिगजैग रूट में शामिल किया जाएगा। प्रशासन ने संकरे रास्तों को चौड़ा करने, सड़कों की मरम्मत और बिजली के खंभों को व्यवस्थित करने का काम भी तेज कर दिया है।
भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने भी विशेष व्यवस्था की है। अशोकधाम स्टेशन पर एक समय में केवल एक ट्रेन के ठहराव की व्यवस्था रहेगी। पहली ट्रेन के प्लेटफॉर्म से रवाना होने के बाद ही दूसरी ट्रेन को स्टेशन पर लिया जाएगा। ट्रेनों में चेन पुलिंग रोकने के लिए भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के दौरान अशोकधाम मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। घटना की जांच के लिए एडीएम नीरज कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि चौथी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि मंदिर, रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ निगरानी बढ़ाई जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित रूट का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। चौथी सोमवारी पर अशोकधाम में लागू की जा रही नई व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सभी की नजर रहेगी।





