मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम को लेकर मुकेश सहनी का विवादित बयान कहा- प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों को मिलकर बढ़ानी चाहिए जनसंख्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पीएम को लेकर मुकेश सहनी का विवादित बयान कहा-   प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों को मिलकर बढ़ानी चाहिए जनसंख्या

पीएम को लेकर मुकेश सहनी का विवादित बयान कहा-

प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों को मिलकर बढ़ानी चाहिए जनसंख्या

पटना।वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री के आर्थिक सर्वेक्षण समिति के रिपोर्ट पर हिंदुओं की संख्या कम होने पर बयानबाजी की है। उन्होंने कहा कि देश में आबादी कम होगी तो महंगाई घटेगी, हिंदुओं की संख्या कम हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों को जनसंख्या मिलकर बढ़ानी चाहिए।वहीं, उन्होंने आगे कहा कि पीएम को जनसंख्या बढ़ाने के लिए कहना चाहिए। जनसंख्या अगर घट रही है तो मोदी को कहिए बढ़ाने के लिए, हम उसमें क्या कर सकते हैं। हम दो , हमारे दो को हम मानते हैं। बाकी जिनको बढ़ाना है, उनको थोड़े न कोई रोका है।उनसे यह सवाल किया गया कि क्या हिंदुओं की संख्या कम होना, क्या चिंता का विषय नहीं है। इस पर मुकेश सहनी ने कहा कि इस विषय पर क्या चिंता करना है। मेरा मानना है कि जितना छोटा परिवार होगा। उतना सुखी होगा। जितना बड़ा परिवार होगा, उतनी ही ज्यादा परेशानियां भी बढ़ेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें