मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

मतांतरित महिला के अंतिम संस्कार पर विवाद, साहू समाज ने संभाला मोर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मतांतरित महिला के अंतिम संस्कार पर विवाद, साहू समाज ने संभाला मोर्चा

नवागांव में शव के अंतिम संस्कार पर ग्रामीणों का विरोध, धर्म में वापसी की मांग

धमतरी। धमतरी जिले के बोरई थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में एक मतांतरित महिला की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। नवागांव निवासी पीयन बाई साहू (55) का बुधवार शाम निधन हो गया। बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ समय पूर्व धर्म परिवर्तन किया था। इसके बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर साहू समाज और ग्राम व्यवस्था समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें करीब 100 ग्रामीण शामिल हुए।

बैठक में ग्राम समिति अध्यक्ष हेमराय साहू, सरपंच दिनेश्वरी नेताम और साहू समाज अध्यक्ष रविंद्र साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने मृतका के भाई उमेश साहू और जयंत साहू की मौजूदगी में अंतिम संस्कार को लेकर चर्चा की। ग्रामीणों और समाज पदाधिकारियों ने मांग रखी कि मृतका के परिजन हिंदू धर्म और समाज में वापसी करें, इसके बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। इस मांग को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

वहीं, ग्राम समिति और समाज के स्तर पर बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और अंतिम संस्कार को लेकर सहमति बनाई जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें