मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यसभा में आज चुनाव सुधार पर चर्चा: विपक्ष उठाएगा एसआईआर मुद्दा, भाजपा देगी जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्यसभा में आज चुनाव सुधार पर चर्चा: विपक्ष उठाएगा एसआईआर मुद्दा, भाजपा देगी जवाब

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। गुरुवार को राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा शुरू हो गई है। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

चुनाव सुधारों पर राज्यसभा में होने वाली चर्चा में कांग्रेस की तरफ से अजय माकन, दिग्विजय सिंह और रणदीप सिंह सुरजेवाला बोलेंगे।

इस दौरान विपक्षी सांसद मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुद्दा जोर-शोर से उठा सकते हैं।

राज्यसभा में इस मुद्दे पर सुधांशु त्रिवेदी, उज्ज्वल निकम, हर्ष शृंगला और कविता पाटीदार बोलेंगी। ये सभी सांसद विपक्षी के सवालों का जवाब देंगे।

इससे पहले बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा हुई थी। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया था। अमित शाह के भाषण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की थी।

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एसआईआर के मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि इस विषय पर चर्चा के लिए सत्र की शुरुआत में दो दिन गतिरोध भी हुआ। इस एक प्रकार की गलतफहमी और गलत धारणा जनता के बीच में पड़ी कि हम लोग चर्चा नहीं करना चाहते, लेकिन हम भाजपा और एनडीए वाले चर्चा से कभी नहीं भागते, लेकिन चर्चा संसद के नियमों के अनुसार होनी चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा के लिए अड़ा है, जबकि इस सदन में एसआईआर पर चर्चा नहीं हो सकती, क्योंकि यह प्रक्रिया चुनाव आयोग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और चुनाव आयुक्त सरकार के तहत काम नहीं करते हैं, इसलिए अगर सदन में एसआईआर पर जब चर्चा होगी तो उससे जुड़े सवालों का जवाब कौन देगा?

उन्होंने कहा कि चर्चा चुनाव सुधारों के लिए तय हुई थी, लेकिन विपक्ष के ज्यादातर सदस्यों ने एसआईआर पर ही चर्चा की। इस एसआईआर पर एकतरफा चार महीने से झूठ फैलाया गया और देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

संसद का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें