मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:03 · नई दिल्ली संस्करण

बल्ला छोड़ माइक पकड़ने वाले हैं दिनेश कार्तिक, कॉमेंट्री में करेंगे डेब्यू, गावस्कर ने दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कॉमेंट्री के लिए आईसीसी की तरफ से दो भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें सुनील गावस्कर का नाम तो शामिल है ही लेकिन खास बात यह है कि इस बार डब्ल्यूटीसी के मुकाबले से दिनेश कार्तिक भी कॉमेंट्री की दुनिया में कदम रखने वाले हैं।

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के साउथहैंप्टन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया 3 जून को ही साउथहैंप्टन पहुंच चुकी है। हालांकि, अभी सभी खिलाड़ी क्वारंटीन हैं। खास बात यह है कि इन क्रिकेटर्स के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी साउथहैंप्टन पहुंच चुके हैं, लेकिन इस बार वे मैच खेलने के बजाय कॉमेंट्री करेंगे।

कॉमेंट्री की दुनिया में कदम

दरअसल, दिनेश कार्तिक न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से कॉमेंट्री की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच के दौरान इंडिया के पूर्व कप्तान व कमेंटेटर सुनील गावस्कर के साथ कॉमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। उनके इस डेब्यू के लिए टीम सुनील गावस्कर ने उन्हें बधाई दी है। गावस्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्तिक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जब मैं भारतीय क्रिकेट टीम का सलाहकार था तब उन्होंने टेस्ट टीम में डेब्यू किया था। अब वह डब्ल्यूटीसी फाइनल के जरिये कॉमेंट्री की दुनिया में कदम रखेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि वह यहां भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गुड लक डीके।'

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दो भारतीय और एक न्यूजीलैंड के कमेंटेटर को अपने कॉमेंट्री पैनल में शामिल किया है। तटस्थ कमेंटेटरों में इंग्लैंड के नासिर हुसैन और माइकल अर्थटन हैं, जबकि भारतीय कमेंटेटरों में पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का नाम शामिल है। इसके अलावा कीवी टीम की ओर से साइमन डॉल को कमेंट्री पैनल में रखा है।

शुभकामना के लिए दिया धन्यवाद

गावस्कर के इस पोस्ट के बाद कार्तिक ने उन्हें शुभकामना देने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम के कॉमेंट सेक्शन में लिखा 'आपके साथ काम कर मुझे खुशी होगी। शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया सर।' बता दें पूरी दुनिया की नजर डब्ल्यूटीसी फाइनल के मुकाबले पर होगी, जो साउथहैंप्टन के एजेस बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें