मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

दिन भर टाल-मटोल के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीबीआई को सौंपी शाहजहां की कस्टडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिन भर टाल-मटोल के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीबीआई को सौंपी शाहजहां की कस्टडी

दिन भर टाल-मटोल के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीबीआई को सौंपी शाहजहां की कस्टडी

कोलकाता। संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपित शेख शाहजहां को आखिरकार पश्चिम बंगाल पुलिस ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की खंडपीठ के सख्त आदेश के बाद जब सीबीआई की टीम उसे लेने के लिए पहुंची तो बंगाल पुलिस ने पहले मर्तबा उसे सौंपने से इनकार कर दिया।

उसके बाद फिर ईडी ने खंडपीठ में शिकायत की। तब कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शाम 4:30 बजे तक शाहजहां को सीबीआई को सौंपना होगा। केंद्रीय बलों के जवानों को साथ लेकर सीबीआई के अधिकारी उसे हिरासत में लेने गए थे। उसके बाद बंगाल पुलिस मुख्यालय भवानी भवन में सीबीआई के अधिकारी इंतजार करते रहे और सीआईडी की टीम शाहजहां को पिछले दरवाजे से लेकर एसएसकेएम अस्पताल पहुंची। वहां मेडिकल जांच के बाद शाम 6:45 बजे शाहजहां को सीबीआई को सौंप दिया गया है। केंद्रीय एजेंसी उसे लेकर सीजीओ कंपलेक्स जा रही है, जहां से उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें