मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

हैदराबाद से मिली हार के बाद धोनी ने कहा-हम 15-20 रन पीछे रह गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चेन्नई,। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2025 में एक और करारी हार झेलनी पड़ी। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हाथों 5 विकेट से हार के बाद कप्तान एमएस धोनी ने माना कि उनकी टीम कम कम 15-20 रन पीछे रह गई।इस हार के साथ सीएसके ने अपने 9 में से 7 मैच गंवा दिए हैं और अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है।धोनी ने मैच के बाद कहा, "मुझे लगता है कि हमने लगातार विकेट गंवाए। पहली पारी में विकेट थोड़ा बेहतर था और 154 रन न्यायोचित स्कोर नहीं था। आठवें-नौवें ओवर के बाद पिच थोड़ा धीमा जरूर हुआ, लेकिन ऐसा कुछ असामान्य नहीं था। रनिंग बेहतर होती तो हम कुछ और रन जोड़ सकते थे।"उन्होंने यह भी कहा कि गेंदबाज़ों ने कोशिश की, खासकर स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाज़ी की, लेकिन स्कोर छोटा था।धोनी ने टीम की एक बड़ी कमजोरी की ओर इशारा किया, उन्होंने कहा, "हम मिडल ओवर्स में स्पिन के खिलाफ रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं। हमें या तो चतुराई से रन निकालने होंगे या बड़े शॉट लगाने होंगे। वहीं हम चूक रहे हैं। ये ओवर्स बेहद अहम होते हैं जहां 5-10 रन ज़्यादा बन सकते हैं।"जहां एक ओर टीम का मिडल ऑर्डर लड़खड़ाता रहा, वहीं 21 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस ने पहली बार मौका मिलने पर प्रभावित किया। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 42 रन बनाए और चार छक्के उड़ाए। धोनी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाज़ी की। हमें मिडल ऑर्डर में इसी तरह की पारी की जरूरत थी।"ये पहली बार था जब एसआरएच ने चेपॉक में सीएसके को हराया। इस सीज़न में सीएसके ने अपने पांच में से चार होम मैच गंवाए हैं। अब अगला मुकाबला 30 अप्रैल को चेपॉक में ही पंजाब किंग्स के खिलाफ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें