मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

धोनी और धवन ने मुझे मेरे बुरे दौर से उबरने में मदद की: ईशांत शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धोनी और धवन ने मुझे मेरे बुरे दौर से उबरने में मदद की: ईशांत शर्मानई दिल्ली, 27 फ़रवरी । भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने शिखर धवन और महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि इन दोनों ने उनके बुरे दौर से उबरने में उनकी मदद की।उन्होंने क्रिकबज के 'राइज ऑफ न्यू इंडिया' शो में कहा, "मेरा सबसे खराब लम्हा 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में हुआ मैच था। मुझे नहीं पता कि इससे बुरा पल मेरे लिए कभी हो सकता है या नहीं। यह मेरे लिए बहुत कठिन था। मैंने मैच में बहुत रन दिए। जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई वह यह थी कि मैं टीम की हार का कारण था। मैं उस समय अपनी पत्नी को डेट कर रहा था और मैंने अभी उससे बात की थी और मुझे लगता है कि मैं लगभग रोया था मैं उसे हर दिन फोन करता था और फोन पर यह कहते हुए रोता था कि टीम मेरी वजह से हारी।"ईशांत ने खुलासा किया कि कैसे धोनी और धवन उनके कमरे में आए और उन्हें प्रोत्साहित किया। ईशांत ने यह भी स्वीकार किया कि इस मैच के बाद सभी के बीच यह धारणा हो गई थी कि वह एक अच्छे सफेद गेंद गेंदबाज नहीं है।उन्होंने कहा, "अच्छी बात यह हुई कि माही भाई (एमएस धोनी) और शिखर धवन मेरे कमरे में आए और कहा, 'देखो, तुम अच्छा कर रहे हो,' उस एक मैच की वजह से यह धारणा बन गई कि मैं सफेद गेंद का गेंदबाज नहीं हूं।"ईशांत आखिरी बार 2016 में भारत के लिए खेले थे और तब से तीनों प्रारूपों में से किसी में भी चयन के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें