मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

रंगदारी नहीं देने पर उद्योगपति पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रंगदारी नहीं देने पर उद्योगपति पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

पटना । बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अभी एक मामले का खुलासा नहीं करती है कि अपराधी नए घटना को अंजाम दे देते हैं। ताजा मामला पटना सिटी का है। जहां अपराधियों ने दिन दहाड़े आईना फैक्ट्री के मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। वहीं इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पूरा मामला पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के हजारी मोहल्ला स्थित आईना फैक्ट्री का है। जहां हथियार से लैस अज्ञात अपराधियों ने आईना फैक्ट्री के मालिक पर अंधा घुन फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में फैक्ट्री मालिक ने किसी तरह से अपनी जान बचाकर भाग निकले। वहीं फायरिंग की आवाज और पीड़ित के द्वारा शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए।वहीं लोगों को आता देख सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर पीड़ित फैक्ट्री मालिक ने बताया कि कुछ दिन पहले फोन पर पांच लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी की मांग पूरा न होने पर बाइक सवार दो नकाब पोश अपराधी फैक्ट्री में आए और गोली चलाना शुरू कर दिया। जिसके कारण फैक्ट्री मालिक को किसी तरह जान बचाकर भागना पड़ा। हालांकि इस घटना की सारी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई है। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। फिलहाल गोलीबारी की घटना से लोगों में दहशत फैला हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें