मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में हो रहे विकास कार्य, हम देंगे इसे और गति: रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में हो रहे विकास कार्य, हम देंगे इसे और गति: रेखा गुप्ता

पटना। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंची, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया और कहा कि प्रदेश में चौतरफा विकास के कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की जीत हो रही है। यहां पर लोगों के मन में एनडीए को लेकर साफ उत्साह देखने को मिल रहा है।

इससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि आगामी चुनाव में एनडीए बाजी मारने जा रही है। प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से हमारे पक्ष में है। इस बात को बिल्कुल भी खारिज नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मुझे यहां पर विकास के कार्य होते हुए दिख रहे हैं। मुझे यह साफ पता लग रहा है कि किस तरह से मौजूदा सरकार ने यहां पर विकास के कार्यों को गति दी है। यहां पर चौतरफा विकास की बयार बह रही है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। बिहार में इस समय हो रहे विकास के कार्यों को देखते हुए लोगों के बीच में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बिहार की धरती को दिल से प्रणाम करती हूं।

मुझे यहां पर आकर यह साफ जाहिर हो रहा है कि किस तरह यहां पर विकास के कार्य किए गए हैं। हर जगह हमें विकास से संबंधित कार्य होते हुए देखने को मिल रहे हैं और मैं एक बात कहना चाहती हूं कि आने वाले दिनों में यह सिलसिला और तेजी से बढ़ेगा।

प्रदेश के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता यह सरकार नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे विकास कार्यों की गति का हिस्सा बनने के लिए मैं खुद बिहार की धरती पर आई हूं। मैं चाहती हूं कि बिहार में हो रहे विकास कार्यों का हिस्सा बन सकूं। बिहार आगामी दिनों में इसी तरह से विकास के पथ पर अग्रसर होता रहेगा।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे: पहला चरण 6 नवंबर को 121 विधानसभाओं के लिए और दूसरा चरण 11 नवंबर को 122 विधानसभाओं के लिए। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें