मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रोलिंग के बावजूद अभिषेक शर्मा के लिए दिए बयान पर कायम हूं: मोहम्मद आमिर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ट्रोलिंग के बावजूद अभिषेक शर्मा के लिए दिए बयान पर कायम हूं: मोहम्मद आमिर

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को एक निजी चैनल के कार्यक्रम में 'स्लॉगर' कहा था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भारतीय फैंस ने जमकर ट्रोल किया है। ट्रोलिंग के बावजूद आमिर अभिषेक पर दिए गए अपने बयान पर कायम हैं।

आमिर ने कहा, "वह एक स्लॉगर है। मैं उसे ऐसे ही देखता हूं। एक खिलाड़ी जो लाइन को जज नहीं कर सकता और गेंद को ठीक से डिफेंड नहीं कर सकता, क्या मैं उसे एक पूर्ण बल्लेबाज कह सकता हूं? वह अंदर आता है और जोर से स्विंग करता है, और यह अभी उसके लिए अच्छा कनेक्ट होता है। लेकिन जिस दिन वह मुश्किल लाइन को हैंडल करना और ठीक से डिफेंड करना सीख जाएगा, मैं अपनी राय बदल दूंगा।"

उन्होंने कहा, "आप छोटे ग्राउंड और फ्लैट विकेट पर खेल रहे हैं। आपका अभी तक असल में टेस्ट नहीं हुआ है।

उसे साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का टूर करने दो जहां गेंद घूमती है। इन देशों की पिच पर बल्लेबाजों का स्विंग से टेस्ट किया जाता है। वहीं असली टेस्ट होगा। अगर वह वहां सफल होता है, तो मैं उसे सबसे पहले एक प्रॉपर बल्लेबाज कहूंगा।"

आमिर ने कहा कि मैं भारतीय खिलाड़ियों को लेकर पक्षपाती नहीं हूं। मुझे अब भी लगता है कि विराट कोहली इस जेनरेशन के सबसे महान प्लेयर हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा एक स्लॉगर हैं।

स्लॉगर शब्द का उपयोग उस बल्लेबाज के लिए किया जाता है जो तकनीक की जगह गेंद को हिट करने के लिए ताकत का इस्तेमाल करता है।

अभिषेक शर्मा पिछले एक साल में टी20 फॉर्मेट में सबसे खतरनाक ओपनर के रूप में उभरे हैं। पेट में इंफेक्शन की समस्या की वजह से नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच नहीं खेल सके। अभिषेक ने 39 टी20 मैचों की 38 पारियों में 2 शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 1,297 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक 135 रहा है। अभिषेक का स्ट्राइक रेट 194.45 का है, और यही उन्हें एक खतरनाक बल्लेबाज बनाता है।

अभिषेक फिट होकर पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए खेलेंगे या नहीं, इस पर संशय की स्थिति बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें