मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

समस्तीपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, परिचालन ठप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
समस्तीपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, परिचालन ठप

समस्तीपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, परिचालन ठप

समस्तीपुर। समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बड़ी रेल दुर्घटना होते होते बच गई। जानकारी के अनुसार रोसरा-समस्तीपुर रेलखंड पर देसुआ स्टेशन के पास आज सुबह लगभग 5:50 बजे एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। वहीं इस घटना के बाद समस्तीपुर-रोसरा रेलखंड पर अन्य ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। वहीं मालगाड़ी के बेपटरी होने से मौके पर हड़कंप मच गया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिचालन और अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलकर्मी मालगाड़ी को वापस पटरी पर चढ़ाने में जुटे हैं ताकि रेल परिचालन शुरू कराया जा सके। घटना को लेकर बताया जाता है कि बुधवार की सुबह लगभग 5:50 बजे रोसड़ा की तरफ से समस्तीपुर आ रही एक लोड मालगाड़ी का इंजन देसुआ स्टेशन के पास 34सी गुमटी पर बेपटरी होकर लोहे के घेरे से टकरा गयी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। परिचालन शुरू करने को लेकर रेल पदाधिकारी व मानवबल जुटे हुए हैं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया गया है कि सिग्नल में गड़बड़ी के कारण लोको पायलट ओवरलुक कर गया और मुख्य लाइन के बजाहादसा के कारण अप व डाउन के अलावे राजधानी एक्सप्रेस एवं कई सवारी गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर कई घंटे तक खड़ी रही। बाद में मेन लाइन से राजधानी एक्सप्रेस को निकाली गयी। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य ट्रेनों का परिचालन भी शुरू करने के प्रयास में रेलवे प्रशासन जुटी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें