मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

एक परिवार से बाहर नहीं देख सकते राजद, कांग्रेस, सपा, टीएमसी के लोग:सम्राट चाैधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एक परिवार से बाहर नहीं देख सकते राजद, कांग्रेस, सपा, टीएमसी के लोग:सम्राट चाैधरी

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन में कांग्रेस, राजद, सपा, टीएमसी, शिवसेना ( यूबीटी) और आम आदमी पार्टी सभी ' फैमिली फर्स्ट, नेशन लास्ट' वाली पार्टियां हैं। सभी केवल एनडीए को हराने की नकारात्मक राजनीति करने के कारण टूट कर बिखर गए। गुरुवार काे बयान जारी करउन्होंने कहा कि देर से ही सही, राजद ने अब यह स्वीकार कर लिया है कि बिहार में इंडी गठबंधन समाप्त हो चुका है। इनका कोई जनाधार नहीं बचा है। वे बिहार विधान सभा की चार सीटों पर उपचुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाए।सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के लोग एक परिवार से बाहर नहीं देख सकते। इनके पास विकास का कोई रोडमैप नहीं। ये बस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सारे काम का श्रेय लूटने और झूठे वादे करने की राजनीति करते हैं।उन्होंने कहा कि 20224 के लोकसभा चुनाव और बाद में हरियाण - महाराष्ट्र सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी यह साफ दिखा कि इंडी गठबंधन का कोई भी दल गठबंधन धर्म का पालन करने और बड़ा दिल दिखाने के लिए कभी तैयार नहीं हुआ।श्री चौधरी ने कहा कि इस फर्जी और कागजी गठबंधन का देश की भलाई और बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं। इसमें शामिल लोग सिर्फ अपने स्वार्थ में डूबे हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें