मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के लखीसराय जिले में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के लखीसराय जिले में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर हमला

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले पर हमला हुआ है। उपमुख्यमंत्री ने हमले का आराेप राजद समर्थकों पर लगाया है।राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया और चप्पल फेंकी और "मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं। मौके पर भारी बवाल देखने को मिला। उनके काफिले पर कीचर फेंकने की जानकारी मिल रही है। मौके पर विजय सिन्हा के साथ नोंकझोंक भी हुई है।हमले के बाद पत्रकाराें से बात करते हुए भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि ये राजद के गुंडे हैं। एनडीए सत्ता में आ रही है... गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि दलित और पिछड़े लोगों को धमकाया जा रहा है। विजय सिन्हा ने कहा कि आरोपिताें पर बुलडोजर एक्शन होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग से शिकायत भी करेंगे। उन्होंने दावा किया कि विजय सिन्हा जीतने वाले हैं। उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया...उनकी गुंडागर्दी देखिए।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें