मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डायरिया पीड़िताें से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर । उप मुख्यमंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री

अरुण साव ने रविवार की देर शाम श्रतनपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचकर डायरिया

पीड़ित मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली।

उन्होंने डायरिया पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था की भी जानकारी ली। अभी 31

मरीज डायरिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। चौबीसों घंटे उनके

स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री साव ने अस्पताल

के डॉक्टरों को एक-एक मरीज का अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर इलाज में कोई

कोर-कसर नहीं रखने को कहा। श्री साव ने बताया कि मरीजों की सेहत और डायरिया

को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है। घर-घर जाकर मरीजों की पहचान की जा

रही है। जरा सा भी लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा

रहा है। उम्मीद है बहुत जल्दी सब ठीक हो जाएगा। रतनपुर नगर पालिका के

अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, एसडीएम युगल किशोर उर्वसा, बीएमओ मिथिलेश गुप्ता,

तहसीलदार पंकज सिंह, अस्पताल प्रभारी डॉ. विजय चंदेल और स्थानीय

जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें