मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : अधिवक्ता गण ने हमेशा से जनमत बनाने का काम किया है : साव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा विधि

प्रकोष्ठ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, आज पूरे देश में एक ही नारा

चल रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। अब कांग्रेस को शून्य

पर आउट करना है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने नौ सीटें जीती थीं। इस

बार हम पूरी 11 लोकसभा सीटे जीतें, इसके लिए विधि प्रकोष्ठ की पूरी ताकत

लगनी चाहिए। बुद्धिजीवी वर्ग के बीच जाकर अधिकवक्तागण प्रधानमंत्री मोदी की

उपलब्धियों की चर्चा करें।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि

अधिवक्ता समुदाय आजादी की लड़ाई से जनमत निर्माण का कार्य करता आया है।

आजादी के दीवानों के जो सपने थे, आज मोदी सरकार उसे पूरा कर रही है।10 साल

पहले देश में नकारात्मक माहौल था। चारों तरफ निराशा थी, ऐसे में

प्रधानमंत्री मोदी सभी की आशा और विश्वास के केंद्र बने। हमारी चार

पीढ़ियों ने जिन बातों के लिए संघर्ष किया, उसे मोदी ने पूरा किया। साव ने

कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने एक नारा लगाया था, वह नारा बच्चे-बच्चे तक

पहुंचा था- अऊ नई सहिबो, बदल के रहिबो। पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे आने

से पहले तक लोग कहते थे कि भाजपा लड़ाई में नहीं है। सारे राजनीतिक पंडितों

के अनुमान को गलत साबित करते हुए जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा ने

इतिहास कायम किया। कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थिति में संघर्ष करके नारे

को सफल बनाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें