मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा केदार की पंचमुखी डोली का विश्वनाथ मंदिर से दूसरे पड़ाव फाटा को हुआ प्रस्थान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून/गुप्तकाशी, भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली मंगलवार को प्रात:

विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास के लिए दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान

किया। केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुल रहे हैं।

मंगलवार सुबह

8.45 बजे देवडोली गुप्तकाशी से प्रस्थान हुई। जगह- जगह श्रद्दालुजन और

स्कूली बच्चे बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। सैकड़ों

देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ जा रहे हैं।

बीकेटीसी

मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान केदारनाथ की चलविग्रह

उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं

सेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन

गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम तक पहुंचाते हैं।

भगवान

केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी से रवाना

होकर नाला, नारायणकोटि, मैखण्डा यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते

हुए द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंचेगी। 08 मई को शेरसी, बड़ासू,

रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग होते हुए रात्रि प्रवास के लिए गौरी माता

मन्दिर गौरीकुंड पहुंचेगी और 09 मई को गौरीकुंड से रवाना होकर जंगलचट्टी,

भीमबली लिनचोली, बैस कैंप होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी। दस 10 मई को

प्रातः 7 बजे वृष लग्न में भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के

दर्शनार्थ खोल दिये जाएंगे।

डोली प्रस्थान के समय बीकेटीसी सदस्य

श्रीनिवास पोस्ती, केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, कार्याधिकारी आरसी

तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान डोली प्रभारी प्रदीप

सेमवाल,प्रबंधक भगवती सेमवाल कुलदीप धर्म्वाण,संजय कुकरेती आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें