मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा,अधिसूचना जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा,अधिसूचना जारी

पटना।बिहार में सत्ता के गलियारे से बड़ी खबर है कि नई सरकार में मंत्रियों के बीच विभाग बांट दिए गए हैं।सबसे अधिक जिस पर नजर टिकी हुई थी वह था होम डिपार्टमेंट, लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं है और यह सीएम नीतीश कुमार के पास ही रहा है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त विभाग और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण और कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, मंत्री विजय चौधरी को जल संसाधन संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मिला है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, विधि विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।विजय कुमार सिन्हा के जिम्मे कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खनन एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।विजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा,योजना एवं विकास,मध निषेध उत्पादन एवं निबंधन,ग्रामीण कार्य मिला।प्रेम कुमार को सहकारिता,पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग,आपदा प्रबंधन,पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन,पर्यटन मिला।वहीं श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास,समाज कल्याण,खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण।संतोष कुमार सुमन सूचना प्रावैधिकी,अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण।जबकि सुमित कुमार को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बनाया गया है।बीते 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद से ही विभागों के बंटवारे का इंतजार किया जा रहा था। बता दें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार में सीएम के अतिरिक्त 8 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

बताया जा रहा है कि विभागों के बंटवारे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फाइल को राजभवन भेजा था, जिसे बिहार सरकार के सीनियर अधिकारी लेकर राजभवन पहुंचे थे।इसके कुछ देर में ही राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के दस्तखत से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें