मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ देवघर, बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ देवघर, बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

देवघर। सावन की पहली सोमवारी पर झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के कपाट खुलते ही पूरा परिसर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। तड़के 3 बजे परंपरागत कांचा जल पूजा और सरकारी पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण शुरू हुआ। सुबह आठ बजे तक कांवड़ियों की कतार करीब 10 किलोमीटर लंबी हो गई।

बिहार के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल लेकर लाखों कांवड़िए लगभग 108 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच रहे हैं। सावन महीने में प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान रहता है, लेकिन पहली सोमवारी होने के कारण सोमवार को दो से तीन लाख श्रद्धालुओं के जलार्पण की संभावना जताई गई है।

धार्मिक मान्यता है कि देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक 'कामना महादेव' विराजमान हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है। इसी आस्था के साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्त बाबा पर जल चढ़ाकर सुख, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांग रहे हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। भीड़ प्रबंधन के लिए बाह्य अर्घा की व्यवस्था का विस्तार किया गया है, ताकि वृद्ध, दिव्यांग और लंबी कतार में खड़े होने में असमर्थ श्रद्धालु भी आसानी से जलार्पण कर सकें।

राज्य सरकार के अनुसार, इस वर्ष राजकीय श्रावणी मेले में देश-विदेश से 50 से 60 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं के ठहरने और विश्राम के लिए देवघर-सुल्तानगंज मार्ग पर कोठिया और बाघमारा में अत्याधुनिक टेंट सिटी बनाई गई है, जहां एक साथ हजारों श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें