मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

मूर्ति विवाद के खिलाफ जिले में किया जाएगा प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मूर्ति विवाद के खिलाफ जिले में किया जाएगा प्रदर्शन

कोरबा (ईएमएस) राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो मनोरोगी बताया जा रहा हैं। राजधानी में इस घटना को लेकर विरोध के साथ नाराजगी भी व्याप्त है। छत्तीसगढ़ जोहर पार्टी ने इस मामले को लेकर 31 अक्टूबर को रायपुर बंद और प्रदर्शन का आवाहन किया है। बताया जा रहा हैं की इसमें शामिल होने कोरबा से प्रदेश मंत्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

श्री राठौर ने बताया कि पिछले वर्षों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की स्थापना राजधानी रायपुर की तेलीबांधा क्षेत्र में की गई थी। यह स्वाभिमान और प्रतिष्ठा का विषय है। इसके पीछे सुनियोजित साजिश नजर आती है। इससे पहले और भी प्रतिमाओं के साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ है उस पर सवाल खड़े होते हैं। छत्तीसगढ़ जोहर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोग इस घटना से क्षुब्ध है। इस तरह की हरकतें बर्दाश्त करने के योग्य बिल्कुल नहीं है। पार्टी ने सुनिश्चित किया है कि 31 अक्टूबर को रायपुर में बैंड के साथ प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके माध्यम से स्थानी अस्मिता के संरक्षण के लिए ऊपर तक बात पहुंचाई जानी है। सरकार को कहा जाएगा कि वह दोषियों की पहचान करने के साथ कठोर कार्रवाई करें अन्यथा आगामी दिनों में बड़े प्रदर्शन भी हो सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें