मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

सुरक्षा बलों ने छह माओवादी स्मारक को किया ध्वस्त, विस्फोटक सामग्री को किया बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुरक्षा बलों ने छह माओवादी स्मारक को किया ध्वस्त, विस्फोटक सामग्री को किया बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर बीजापुर के थाना मोदकपाल और थाना उसूर के इलाकों में सुरक्षा बलों ने शनिवार को दो अलग -अलग कार्रवाई करते हुए दो अहम कार्रवाई करते हुए छह माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया है। इससे पहले शुक्रवार को ताड़पाला हिल्स एरिया में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया है।सुरक्षाबलों ने मोदकपाल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारकों को जमींदोज कर दिया। इसके अतिरिक्त, टेकमेटला कुंजामपारा और सुकमा के जग्गावरम इलाकों में भी स्मारकों को नष्ट किया गया है।बीजापुर पुलिस ने जानकारी दी है कि थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत केरिपु 196 वाहिनी और कोबरा 204 की संयुक्त टीम ने ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन नक्सल अभियान अभियान चलाया। कार्रवाई में जवानों ने दो अलग-अलग स्थानों से डंप के अंदर से प्लास्टिक ड्रम और पॉलिथिन में छिपाकर रखी कई विस्फोटक सामग्री, राशन और अन्य माओवादी सामग्री को बरामद किया।बरामद सामग्रियों में 13 डेटोनेटर,11 किलोग्राम गन पावडर, 4 प्लास्टिक ड्रम, दो स्टील तथा लोहे के ड्रम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट एवं अन्य माओवादी साहित्य भी बरामद किया गए हैं।एरिया डॉमिनेशन के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन में लगाकर रखे गये 13 नग बीयर बॉटल में प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गये आईईडी और 1 नग डायरेक्शन आईईडी (लोहे के पाइप में निर्मित) मौके से बरामद किए गए। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें