मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में फिर धाराशायी हुआ करोड़ों की लागत से बना पुल -कई मजदूरों के फंसने की आशंका, मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में फिर धाराशायी हुआ करोड़ों की लागत से बना पुल   -कई मजदूरों के फंसने की आशंका, मची अफरा-तफरी

बिहार में फिर धाराशायी हुआ करोड़ों की लागत से बना पुल

-कई मजदूरों के फंसने की आशंका, मची अफरा-तफरी

सुपौल।बिहार में एक बार फिर करोड़ की लागत से बन रहा पुल धराशायी हो गया है। मिली जानकारी के अनुसरा बिहार के सुपौल में 1200 करोड़ की लागत से बन रहा पुल गिर गया है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। वहीं पुल के नीचे कई मज़दूरों के दवे होने की आशंका है। इस घटना में कई मजदूर घायल हो गए हैं।बता दें कि मधुबनी के भेजा और सुपौल के बेकर के बीच देश का सबसे लंबा सड़क पुल बनने जा रहा था। जिसका निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा होने की संभावना थी। वहीं यह पुल धाराशायी हो गया है। इस पुल का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा था। इस पुल के बन जाने से सुपौल और मधुबनी के बीच की दूरी 100 किलोमीटर से घटकर 70 किलोमीटर हो जाती जिससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलता लेकिन आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार यह पुल गिर गया है। मालूम हो कि, इससे पहले साल 2023 में खगड़िया में गंगा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा गिरकर नदी में समा गया था। यह पुल क़रीब 1717 करोड़ की लागत से भागलपुर ज़िले के सुल्तानगंज और खगड़िया ज़िले के अगुवानी के बीच बन रहा था। इसको लेकर पक्ष विपक्ष में खूब हंगामा हुआ था। वहीं साल 2020 में भी गंडक नदी में पुल बह गया था तब भी बिहार में काफी बवाल हुआ था।आपको बता दें कि, इस पुल का निर्माण मैसर्स गेमर इंजीनियर एंड कांट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड और ट्रांस रेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि, पुल के निर्माण में लगभग 1199.58 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मिली जानकारी के अनुसार इस पुल का लगभग 54% काम पूरा हो चुका था, जिसे दिसंबर 2024 तक 100% कंप्लीट करने का लक्ष्य है। लेकिन बनने के से पहले ही एक बार फिर पुल धराशायी हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें