मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

लोकतंत्र मेरी रगों में दौड़ता है: नरेन्द्र मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क5 मिनट का पठन
लोकतंत्र मेरी रगों में दौड़ता है: नरेन्द्र मोदी

लोकतंत्र मेरी रगों में दौड़ता है: नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा गुजरान खादर में पार्टी के लिए अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोकतंत्र के लिए जीता हूं और लोकतंत्र मेरी रगों में दौड़ता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत बताते हुए कहा कि 21वीं सदी का भारत एक नाजुक मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि हम तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए मुझे मजबूत साझेदारों की जरूरत है। मोदी ने दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में हमारे उम्मीदवारों को जिताने में मदद करें और उन्हें विकसित भारत की प्राप्ति के लिए अपनी टीम बनाएं।

उन्होंने कहा कि 2024 का ये चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने के लिए है। देश की अर्थव्यवस्था को उन ताकतों से बचाने के लिए है, जो अपनी आर्थिक नीतियों से भारत को दिवालिया कर देना चाहती हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाने और उनके जीवन में खुशियां लाने के लिए है। गरीब और मध्यम वर्ग को उन ताकतों से बचाने के लिए है, जो उनकी संपत्ति छीन लेना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के चुनावी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन दिल्ली को तबाह करने में जुटा है। ये लोग राजनीति का लगातार पतन करने के जिम्मेदार हैं। ये लोग करोड़ों देशवासियों का भरोसा तोड़ने के जिम्मेदार हैं। ये लोग दिल्ली को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। यो लोग भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर आए थे और अब हजारों करोड़ के घोटाले में जेल के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने दिल्ली में शासन किया लेकिन अब वे यहां चार सीटों पर भी लड़ने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस लोकसभा सीट से लड़ने की स्थिति में भी नहीं है, जहां उनका 10 जनपथ का दरबार है।

मोदी ने विपक्षी इंडी अलायंस पर हमला करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन ने सीएए को लेकर दिल्ली को बंधक बना लिया, दंगे भड़काए, लेकिन उनका झूठ उजागर हो गया है। दलित परिवारों सहित शरणार्थियों को अब भारतीय नागरिकता प्राप्त हो रही है, उनका सांप्रदायिक आरक्षण एजेंडा बाबा साहेब अम्बेडकर के सिद्धांतों की अवहेलना करता है।

मोदी ने विपक्ष पर उनके पाखंड को लेकर हमला बोला और 1947 के पीड़ितों की उपेक्षा करते हुए घुसपैठियों के प्रति उनकी सहानुभूति की निंदा की। उन्होंने कहा कि उनका (इंडी ब्लॉक) घोषणापत्र मुस्लिम लीग से प्रेरित प्रतीत होता है। वे एक खतरनाक खेल खेल रहे हैं, और उन्होंने अपने घोषणापत्र में उल्लेख किया है कि वे धर्म के आधार पर सरकारी निविदाएं वितरित करेंगे। वे बजट को भी धर्म के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता घुसपैठियों पर आंसू बहाते हैं, लेकिन वे धर्म के आधार पर एससी-एसटी आरक्षण उन्हें देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि ये मौका परस्त गठबंधन तुष्टिकरण के लिए देश में हिंसा भी फैला सकता। याद कीजिए, जब सीएए कानून आया था, तब इन्होंने महीनों के लिए दिल्ली को बंधक बना दिया था। पहले रास्ते रोके, फिर दंगे कराए लेकिन आज इनके झूठ का पर्दाफाश हो चुका हैं। दिल्ली में वर्षों से रह रहे शरणार्थियों को नागरिकता मिल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इस देश की सेवा के लिए चुना गया। उन्होंने कहा कि 50-60 साल पहले, मैंने अपना घर छोड़ दिया था, तब इस बात से अनजान था कि मैं एक दिन लाल किले पर तिरंगा फहराऊंगा। मेरा परिवार पीछे छूट गया, लेकिन आज 140 करोड़ भारतीय ही मेरा परिवार हैं। मोदी ने कहा कि मैं अपने लिए नहीं बल्कि आपके और आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जी रहा हूं। आप मेरे उत्तराधिकारी हैं और मैं आपके लिए ही दिन-रात अथक प्रयास करता हूं।

दिल्ली में किये गये विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश के जवान 'नेशनल वार मेमोरियल' की मांग करते रहे। देश का दुर्भाग्य देखिए, जब तक मोदी नहीं आया, देश की सरकारों को देश के वीर जवानों के सम्मान में 'वार मेमोरियल' बनाने का महत्व समझ नहीं आया। देश में लोगों की रक्षा करते-करते करीब 35 हजार पुलिस के जवान शहीद हुए हैं। 'पुलिस मेमोरियल' के लिए देश के पुलिस जवानों को 70 साल इंतजार करना पड़ा। मोदी आया तब बना। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी जगह हो, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, इन्वेस्टमेंट लेकर आता है। आज छोटे से छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े-बड़े बिजनेस तक सभी फायदे में हैं, क्योंकि भारत सरकार दिल्ली का चौतरफा विकास कर रही है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ अनधिकृत कॉलोनियां को रेगुलर करने का काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ झुग्गियों की जगह पक्के घर बनाने का अभियान भी जारी है। मिडिल क्लास के जो साथी अपना घर बनाना चाहते हैं, उनको भी भाजपा सरकार बड़ी आर्थिक मदद देने जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें