मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

सुंडी जाति को अनूसूचित जाति में शामिल कराने की उठी मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुंडी जाति को अनूसूचित जाति में शामिल कराने की उठी मांग

संघ ने कहा- राजनीतिक दल सुंडी जाति को सुनिश्चित कराए राजनीतिक भागीदारी

रांची: झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ ने रविवार को अपना वनभोज सह वार्षिक मिलन समारोह पंडरा रवि स्टील स्थित शौंडिक भवन धर्मशाला परिसर में आयोजित किया। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक चला। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। झारखंड प्रदेश शौंडिक ने अपने तरफ़ से सुंडी जाति के अनेक अग्रणी संगठनो के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को लेकर एक मत से चर्चा की ,जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार से सुंडी जाति को अनूसूचित जाति में शामिल करने की मांग को विधानसभा के इसी बजट सत्र मे पारित कर केन्द्र सरकार के पास अनुशंसा करने की मांग रखी गई। मंच पर मौजूद नेताओं ने सुंडी जाति को अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग सभी राजनीतिक दलों से की और आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी राजनितिक दलों से स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता देने की मांग रखी है ,जिसकी आवाज पूरे प्रदेश में हो रही है। ज्ञात हो की सुंडी जाति अपनी राजनितिक लड़ाई पूरे प्रदेश में सिलसिलेवार सम्मेलन, धरना- प्रदर्शन, जुलूस, रैली, के माध्यम से पिछले एक वर्ष से हर माह पूरे प्रदेश में अलग- अलग जगहों पर कर रही है। जिसका जीता -जागता उदाहरण अखबारों में न्यूज चैनल में पूरे प्रदेश के लोग देख रहें हैं। झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के बैनर तले आज़ के कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुंडी समाज, शौंडिक जागरण मंच,, पांच परगना सुंडी संघ, पश्चिम बंगाल सुंडी संघ, सुंडी कल्याण समिति जैसे अनेकों अग्रणी संगठन के पदाधिकारियों की जुटान वनभोज के बहाने एक मंच में हुआ। वनभोज सह मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साहु,संरक्षक कुमुद प्रसाद साहु उर्फ मंटू बाबू, निर्मल साहु, रमण साहु, उदय साहु, राधेश्याम साहु, सुधीर साहु, राजेश साहु, बीरेंद्र साहु, मुकेश साहु, मिथिलेश प्रसाद, अरुण देव कुमार, कुणाल कुमार बंटी, दिलिप नाथ,ब्रजेश साहु, सिद्धार्थ साहु,उपेन साहु, मनोज साहु, ओम प्रकाश गुप्ता, राजन साहु, जगबंधु साहु, हरेंद्र प्रसाद साहु, शैलेंद्र कुमार, निलकंठ साहु, नवल प्रसाद, अविनाश कुमार, सुजीत सागर , विवेक मंडल, राजकिशोर मंडल, उपेन्द्र प्रसाद, संजय साहु, नारायण साहु, गणेश प्रसाद साहु, संजय साहु,हरि , दीपक साहु,जैसे अनेकों सक्रीय नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया। प्रदेश संगठन के मुख्य कार्यक्रम प्रभारी उदय साहु ने आगत अतिथियों का स्वागत कर वनभोज में शामिल होने पर प्रदेश संगठन द्वारा आभार व्यक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें