जदयू के पहले कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा,केसी त्यागी बोले- बिहार को विशेष दर्जा, आर्थिक पैकेज के लिए लड़ाई जारी रहेगी

जदयू के पहले कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा,केसी त्यागी बोले-
बिहार को विशेष दर्जा, आर्थिक पैकेज के लिए लड़ाई जारी रहेगी
पटना/नई दिल्ली ।जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। संजय झा पार्टी के पहले कार्यकारी अध्यक्ष हैं। बैठक में संजय को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव बिहार सीएम नीतीश कुमार ने रखा।बैठक के बाद पार्टी के सीनियर लीडर केसी त्यागी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सामने ऐलान किया है कि अब वह हमेशा एनडीए गठबंधन का हिस्सा रहेंगे।राज्यसभा सांसद संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हम बिहार को विशेष दर्जा और आर्थिक पैकेज के लिए लड़ना जारी रखेंगे। बिहार हाईकोर्ट ने आरक्षण पर रोक लगाई हैं। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनके प्रति मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। नीतीश कुमार ने बिहार को ट्रांसफॉर्म कर दिया है। उनके काम को अन्य जगहों पर लेकर जाना उद्देश्य है। लोकसभा चुनाव में हम लोग 30 सीट जीते है। 243 विधानसभा सीटों में 177 सीटों पर हम लोग चुनाव जीते हैं। 2025 में जो विधानसभा चुनाव होगा, उसका इस चुनाव ने सिग्नल दे दिया है।
- 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला
जेडीयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया गया। इसके साथ ही इस साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी पार्टी ने कैंडिडेट उतारने का फैसला किया है।





