मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी में हाईटेक थोक सब्जी मंडी की मांग तेज, जर्जर गोदामों में जोखिम के बीच थोक विक्रेता परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धमतरी में हाईटेक थोक सब्जी मंडी की मांग तेज, जर्जर गोदामों में जोखिम के बीच थोक विक्रेता परेशान

धमतरी। शहर के थोक सब्जी मंडी को अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक थोक सब्जी मंडी की मांग होने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि तेजी से विकसित हो रहे धमतरी जिले में अन्य सुविधाओं के साथ थोक सब्जी को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए।थोक सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष कैलाश यादव ने छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक एवं कलेक्टर धमतरी को पत्र भेजकर तत्काल पहल की अपील की है। श्री यादव ने पत्र में उल्लेख किया है कि श्यामतराई स्थित नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में तत्कालीन कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर 29 दुकान-गोदामों को अस्थायी रूप से सब्जी व्यापारियों को आवंटित किया गया था, लेकिन अब ये गोदाम अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं, जिससे व्यापारियों की जान-माल को गंभीर खतरा बना हुआ है।उन्होंने बताया कि, बरसात के दिनों में गोदामों की दीवारें और छतें टपकने लगती हैं, जिससे सब्जियों के सड़ने और खराब होने का खतरा रहता है, वहीं भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। मंडी परिसर का अब तक सीमेंटीकरण नहीं किया गया, जिसके कारण वर्षा ऋतु में यहां घुटने तक कीचड़ भर जाती है और व्यापारिक गतिविधियां बाधित हो जाती हैं। गर्मी के मौसम में धूल और मिट्टी के कारण ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को काफी परेशानी होती है। गोदामों के आसपास घेराबंदी न होने के कारण मवेशियों की आवाजाही बनी रहती है, जो सब्जियों को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं रात्रि के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं और चोरी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में शीघ्र ही हाईटेक थोक सब्जी मंडी का निर्माण कराया जाए, ताकि व्यापारियों को सुरक्षित एवं आधुनिक दुकानें उपलब्ध हो सकें। उनका कहना है कि इससे धमतरी का थोक सब्जी व्यापार व्यवस्थित होगा, साथ ही किसानों और ग्राहकों दोनों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें