मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:38 · नई दिल्ली संस्करण

बैंकों की सभी शाखाओं में स्थायी सशस्त्र गार्ड रखने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली,। वॉयस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर अश्वनी राणा ने

वित्त मंत्रालय से देश के सभी बैंकों की शाखाओं में स्थायी सशस्त्र गार्ड

(पर्मानेंट आर्म्ड गॉर्ड) की नियुक्ति अनिवार्य करने की मांग की है। अश्वनी

राणा ने बुधवार को 16 जुलाई, 2024 को इंदौर स्थि‍त पंजाब नेशनल बैंक में

दिन-दहाड़े डकैती की घटना का हवाला देते हुए यह मांग की है। उन्‍होंने कहा

कि यह कोई नई घटना नहीं है। राणा ने कहा कि आए दिन किसी न किसी बैंक में

डकैती की घटनाएं होती रहती हैं। इसकी एक वजह है कि बैंकों ने सिक्युरिटी

गार्ड रखने बंद कर दिया है।

राणा ने कहा कि बैंकों में जो गार्ड

रखे जाते हैं, वो प्राइवेट एजेंसी द्वारा रखे जाते हैं। ये सिर्फ चौकीदारी

का काम कर सकते हैं, क्योंकि इनके पास हथियार तो होता है, लेकिन सुरक्षा की

समझ और मुस्तैदी कम होती है। उन्‍होंने बैंक प्रबंधन का हवाला देते हुए

कहा कि बैंक में जो नगदी है उसका इंश्योरेंस होता है। लेकिन कर्मचारियों और

ग्राहकों की सुरक्षा की चिंता कौन करेगा। ऐसे में वित्त मंत्रालय सभी

बैंकों की शाखाओं में स्थायी सशस्त्र गार्ड को रखने की व्‍यवस्‍था अनिवार्य

करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें