आप के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के लिए

दिल्ली।
दिल्ली से राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी के तीनों उम्मीदवार संजय सिंह, स्वाति माल और एनडी गुप्ता निर्विरोध चुन लिए गए। चुंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और दिल्ली विधानसभा में किसी पार्टी के इतने विधायक नहीं हैं कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार राज्यसभा में भेजे जा सके।
अपनी पार्टी के तीनों उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने पर संतोष व्यक्त करते केजरीवाल ने कहा है कि उनके सदस्य राज्य सभा में आम जनता की आवाज उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।





