मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने गंगाराम अस्पताल पहुंचकर दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने गंगाराम अस्पताल पहुंचकर दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स अकाउंट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं, जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू, शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर संवेदना भी प्रकट की।

राष्ट्रपति के एक्स हैंडल से फोटो शेयर करते हुए लिखा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।"

शिबू सोरेन का सोमवार सुबह लंबी बीमारी के बाद 81 साल की आयु में निधन हो गया था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने शोक संदेश में कहा, "शिबू सोरेन का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। उन्होंने आदिवासी अस्मिता और झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया। जमीनी स्तर पर काम करने के अलावा, उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में भी योगदान दिया।"

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने सर गंगाराम अस्पताल गया। इस दौरान उनके परिवार से भी मुलाकात हुई। मेरी संवेदनाएं हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और शिबू सोरेन के सभी प्रशंसकों के साथ हैं।"

बता दें कि शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार शाम लगभग 4.30 बजे रांची पहुंचेगा। झारखंड सरकार द्वारा राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि उनका अंतिम संस्कार कहां और कब किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें