मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में लगाई नई कानून व्यवस्था पर विशेष प्रदर्शनी, आम जनता को मिलेगा लाभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में लगाई नई कानून व्यवस्था पर विशेष प्रदर्शनी, आम जनता को मिलेगा लाभ

दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में लगाई नई कानून व्यवस्था पर विशेष प्रदर्शनी, आम जनता को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली | 3 जुलाई 2025:दिल्ली पुलिस ने राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में नई कानून व्यवस्था से संबंधित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया है, जिसका उद्देश्य हाल ही में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों ,भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के बारे में जनसामान्य को जागरूक करना है। यह प्रदर्शनी 1 जुलाई से 6 जुलाई 2025 तक चलेगी।

इस प्रदर्शनी में न्याय प्रक्रिया को तेज़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में किए गए प्रमुख सुधारों को अत्यंत सरल और दृश्य रूप में प्रस्तुत किया गया है। खासतौर पर यह बताया गया है कि अब किसी भी आपराधिक मामले का निपटारा तीन वर्षों के भीतर करने का प्रावधान है। प्रदर्शनी में दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम, स्पेशल सेल, कंट्रोल रूम तथा अदालती कार्यप्रणाली को दर्शाते हुए यह बताया गया है कि नई प्रणाली किस तरह से त्वरित और पीड़ित केंद्रित न्याय सुनिश्चित करेगी।

जॉइंट सीपी सुरेंद्र कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया, “भारत मंडपम में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आम जनता को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देना है, ताकि वे समझ सकें कि अब पुलिस, अभियोजन और न्यायिक प्रक्रिया में किस तरह का सकारात्मक बदलाव आया है। इस पहल से समाज में कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा और लोग न्याय प्रक्रिया से अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा, “पुलिस अकेले कुछ नहीं कर सकती। जनता का सहयोग आवश्यक है। दिल्ली पुलिस जनता की सेवा में समर्पित है, और यही वजह है कि इस प्रदर्शनी को इतने व्यापक रूप में आयोजित किया गया है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में यहां आएं और इस जानकारी से लाभ उठाएं।”

प्रदर्शनी में इंटरएक्टिव स्क्रीन, थीम आधारित स्टॉल, लाइव डेमो, तथा सूचनात्मक फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं, ताकि लोगों को न केवल जानकारी दी जाए, बल्कि वे नए कानूनों के व्यावहारिक प्रभाव को भी प्रत्यक्ष रूप से देख और समझ सकें।

यह प्रदर्शनी न केवल कानून व्यवस्था में हुए ऐतिहासिक बदलावों को दर्शाती है कि जनसंवेदनशील और जवाबदेह पुलिस व्यवस्था के निर्माण में दिल्ली पुलिस की भूमिका कितनी सक्रिय है!

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें