मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने लुटेरे पति-पत्नी को दबोचा, 15 से अधिक वारदातों को दे चुके थे अंजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने लुटेरे पति-पत्नी को दबोचा, 15 से अधिक वारदातों को दे चुके थे अंजाम

दिल्ली पुलिस ने लुटेरे पति-पत्नी को दबोचा, 15 से अधिक वारदातों को दे चुके थे अंजाम

राजधानी दिल्ली में लूट और स्नैचिंग की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। रानी बाग थाना पुलिस ने एक ऐसे अपराधी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है, जो मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि पति राहुल उर्फ मोटा उर्फ कारण अब तक 10 बार जेल जा चुका है, जबकि उसकी पत्नी को भी पुलिस ने पांच बार गिरफ्तार किया है। दोनों पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में लूट और झपटमारी के करीब 15 मामले दर्ज हैं।

हाल ही में इस दंपत्ति ने रानी बाग इलाके के ऋषि नगर में एक महिला से दो तोले की सोने की चेन झपट ली और स्कूटी से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर रानी बाग पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में स्कूटी और दोनों आरोपियों की स्पष्ट तस्वीरें सामने आईं। इसके बाद सीसीटीवी से मिले सुरागों को मुखबिरों के जरिए साझा किया गया और अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड खंगाले गए। जांच में पता चला कि आरोपी उत्तम नगर इलाके का रहने वाला है।

पुलिस टीम ने अपने सूत्रों को सक्रिय किया और आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। आखिरकार रानी बाग थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली और दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई दो तोले की सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।

गिरफ्तार आरोपी राहुल और उसकी पत्नी पेशेवर अपराधी हैं और दिल्ली के कई थाना क्षेत्रों में इन पर लूट व झपटमारी के संगीन मामले दर्ज हैं। रानी बाग थाना पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अपराध पर एक बड़ा प्रहार है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि अपराधी अब रिश्तों की सीमाएं लांघकर भी कानून तोड़ने से नहीं हिचकते। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें