तो दिल्ली सरकार एक करोड़ की सहायता राशि देगी

दिल्ली की सरकार ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवाने वाले पुलिस जवानों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देगी। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस के 6 शहीद जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ की सम्मान राशि देगी दिल्ली सरकार। दिल्ली सरकार ड्यूटी पर दौरान अपनी जान गंवाने वाले दिल्ली के 6 शहीद जवानों के परिवारों को एक एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
दिल्ली के रहने वाले सेना, पुलिस, पैरामिलिट्री, सिविल डिफेंस और होम गार्ड के जवानों को इस योजना में शामिल किया गया था। हालांकि, सम्मान राशि से शहीदों के परिवारों के हुए नुकसान की भरपाई तो नहीं की जा सकती, लेकिन इससे उनके परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने में थोड़ी मदद जरूर मिलती है।
अपनी ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले दिल्ली के 6 शहीद जवानों के परिवारों को दिल्ली सरकार एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी। यह राशि दिल्ली पुलिस के एएसआई ओम प्रकाश और एएसआई राघेश्याम, भारतीय सेना में तैनात मेजर रघुनाथ और कैप्टन जयंत जोशी, दिल्ली सिविल डिफेंसकर्मी पुनीत गुप्ता और फायर ऑपरेटर प्रवीर कुमार के परिवार को दी जाएगी। इस संबंध में राजस्व विभाग से मिले प्रस्ताव को सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंजूरी दे दी है।
मंत्री आतिशी ने जानकारी देते हुए कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार हमेशा शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। सरकार में आते ही मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा करते हुए या फील्ड में ड्यूटी करते वक्त अपनी जान गंवाने वाले शहीदों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देना शुरू किया था।





