मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

दाल मिल प्लांट में आग लगते ही विस्फोट, तीन की मौत, पांच झुलसे, हालत नाजुक, एक ईंट लगने से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दाल मिल प्लांट में आग लगते ही विस्फोट, तीन की मौत, पांच झुलसे, हालत नाजुक, एक ईंट लगने से घायल

नई

दिल्ली, । नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दाल मिल प्लांट

में रात को लगी आग में तीन लोगों की जान चली गई और पांच अन्य गंभीर रूप से

झुलस गए। एक व्यक्ति ईंट लगने से घायल हो गया। इस प्लांट में जब आग लगी तो

रुक-रुक कर कई धमाके होने की बात कही जा रही है। प्लांट में मूंग दाल को

ड्राई किया जाता है।

बताया गया है कि आग लगने के दौरान

प्लांट में कुछ मजदूर फंस गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर

नौ लोगों को निकाल कर एसएचआरसी हॉस्पिटल नरेला पहुंचाया। यहां तीन लोगों ने

दम तोड़ दिया। इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। पता चला है कि दमकल की

15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। रात करीब 3:38 बजे दमकल विभाग और पुलिस को इस

प्लांट में आग लगने की सूचना मिली।

मृतकों और घायलों की पहचान हो

गई है। मृतकों में श्याम पुत्र जगदीश (24), राम सिंह पुत्र गिरजा शंकर (30)

और बीरपाल पुत्र राजाराम (42) शामिल हैं। जो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं,

उनमें पुष्पेंद्र पुत्र राकेश शर्मा (26), आकाश पुत्र कन्हैया लाल (19),

मोहित कुमार पुत्र राजू कुशवाह (21), मोनू पुत्र जगदीश नारायण शर्मा (25)

और लालू पुत्र बंश लाल कुशवाह (32) शामिल हैं। इनको सफदरजंग अस्पताल रेफर

किया गया है। रवि कुमार पुत्र जयकिशन (19) आग लगने के दौरान मची अफरातफरी

में ईंट लगने से घायल हो गया। उसे साधारण चोट आई है।

इस प्लांट के

मालिक अंकित गुप्ता और विनय गुप्ता हैं। दोनों एस-7, रोहिणी में रहते हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस प्लांट में कच्चे मूंग को गैस बर्नर

पर भूना जाता है। पाइप लाइन में से एक पाइप से गैस लीक होने से आग फैल गई।

इससे कंप्रेसर गर्म हो गया और विस्फोट हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें