मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

आतिशी को भाजपा नेता के मानहानि केस में जमानत मिली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आतिशी को भाजपा नेता के मानहानि केस में जमानत मिली

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना आज भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट ने आतिशी को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तान्या बामनियाल ने मामले की अगली सुनवाई 8 अगस्त को करने का आदेश दिया।प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना के खिलाफ आपराधिक मानहानि याचिका दायर की है। 28 मई को कोर्ट ने प्रवीण शंकर कपूर की मानहानि याचिका पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने इस मामले में अभी केजरीवाल के खिलाफ संज्ञान नहीं लिया है।याचिका में कपूर ने कहा है कि केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा नेताओं पर झूठा आरोप लगाया कि वे करोड़ों रुपये लेकर भाजपा में शामिल हो जाएं। जबकि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। प्रवीण शंकर ने याचिका में 27 जनवरी के अरविंद केजरीवाल के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए पोस्ट और आतिशी मार्लेना के 2 अप्रैल की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र किया है। कपूर ने कहा कि आरोपों के संबंध में कोई साक्ष्य भी पेश नहीं किया।कपूर के बयान 16 मई को दर्ज किए गए थे। प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है और न ही कोई साक्ष्य पेश किया गया है। आम आदमी पार्टी ने ये आरोप लगाकर दिल्ली आबकारी घोटाला मामले से ध्यान भटकाना चाहती है। याचिका के मुताबिक केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने उनकी पार्टी के सात विधायकों से संपर्क किया था। भाजपा ने 25 करोड़ रुपये का ऑफर किया था ताकि दिल्ली सरकार गिराई जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें