मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद खाली कराया गया परिसर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद खाली कराया गया परिसर

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार को धमकी भरा एक ईमेल मिला। ईमेल में दोपहर बाद विस्फोट होने की चेतावनी दी गई है। धमकी के बाद हाईकोर्ट का पूरा परिसर खाली करा दिया गया, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया। फिलहाल मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम मौजूद है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस को स्पष्ट रूप से संबोधित करते हुए लिखे गए ईमेल में कहा गया है, "उदाहरण के तौर पर शुक्रवार को आपके दिल्ली हाईकोर्ट में धमाका पिछले झांसों का संदेह दूर कर देगा। दोपहर के तुरंत बाद जज चैंबर में धमाका होगा।"

ईमेल में दावा किया गया कि तीन बम प्लांट किए गए हैं। यह धमकी जुमे की नमाज के संदर्भ में दी गई है। ईमेल में स्थान के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन कोर्ट का जिक्र है।

ईमेल मैसेज में लिखा है, "शुक्रवार विस्फोटों के लिए पाकिस्तान-तमिलनाडु की मिलीभगत। जज रूम या कोर्ट परिसर में 3 बम रखे गए हैं। दोपहर 2 बजे तक खाली कर दें।"

इस ईमेल में राजनीतिक साजिश का भी जिक्र है, जिसमें पाकिस्तान की आईएसआई, कुछ व्यक्तियों और राजनीतिक परिवारों को निशाना बनाने की योजना बताई गई है।

इसके साथ ही, ईमेल में एक व्यक्ति के नाम का जिक्र करते हुए उसका मोबाइल नंबर दिया गया है। मैसेज में लिखा है, "आईईडी डिवाइस की लोकेशन और डिफ्यूजिंग कोड के लिए सत्यभामा सेंगोट्टायन से संपर्क करें।"

बम की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मामले को दिल्ली पुलिस ने गंभीरता से लिया है, लेकिन अभी तक कोई विस्फोटक मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा को देखते हुए हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया गया है।

इससे पहले, 9 सितंबर को, दिल्ली के मुख्यमंत्री सचिवालय और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) को बम की धमकी वाला ईमेल मिला था। यह घटना हाल के महीनों में कई स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को मिले फर्जी ईमेल के बाद हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें