मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

‘हीट वेव’ पर दिल्ली सरकार का प्रहार, 4.70 लाख लोगों तक पहुंची राहत सामग्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
‘हीट वेव’ पर दिल्ली सरकार का प्रहार, 4.70 लाख लोगों तक पहुंची राहत सामग्री

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी और हीट वेव की चुनौती से नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी के सभी 13 जिलों में व्यापक राहत अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट, कूलिंग जोन और अस्थायी शेड स्थापित कर लोगों को पीने का पानी, ओआरएस, गमछे, कैप और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि 6 मई से संचालित मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों के माध्यम से अब तक 4,70,089 लोगों को राहत पहुंचाई गई है। इस दौरान 1,84,021 लीटर पेयजल वितरित किया गया है। साथ ही 2,43,945 ओआरएस पैकेट, 67,431 गमछे और 49,434 कैप लोगों को उपलब्ध कराई गई हैं।

उन्होंने बताया कि मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों के माध्यम से उत्तर-पूर्व जिले में सर्वाधिक 83,703 लोगों को लाभ मिला है।

इसके अलावा पूर्वी जिले में 66,964, नई दिल्ली में 41,667, सेंट्रल नॉर्थ में 41,600, पश्चिम जिले में 39,875, दक्षिण जिले में 37,870, दक्षिण-पश्चिम जिले में 30,915, दक्षिण-पूर्व जिले में 26,695, मध्य जिले में 24,890, बाहरी उत्तर जिले में 21,900, पुरानी दिल्ली में 19,405, उत्तर-पश्चिम जिले में 18,385 तथा उत्तर जिले में 16,220 लोगों को राहत प्रदान की गई है। विभिन्न जिलों में मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया है। नई दिल्ली जिले में सर्वाधिक 32,974.3 लीटर पीने का पानी वितरित किया गया है, जबकि सेंट्रल नॉर्थ जिले में सर्वाधिक 71,625 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं। दक्षिण जिले में सर्वाधिक 7,860 गमछे और 5,240 कैप वितरित की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को तेज धूप से बचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों जैसे- नांगलोई, रोहिणी, पीरागढ़ी आदि, बस अड्डों और प्रमुख बाजारों में अस्थायी शेड स्थापित किए जा रहे हैं। जहां अस्थायी शेड स्थापित हो चुके हैं वहां लोगों को तत्काल राहत मिल रही है। मध्य जिले में इन शेडों के माध्यम से अब तक 5,475 लोगों को लाभ मिला है और 2,100 लीटर पानी और 375 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम जिले में 920 लोगों को लाभ मिला है तथा 340 लीटर पानी और 100 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं। दक्षिण जिले में 900 लोगों को लाभान्वित करते हुए 350 लीटर पानी और 150 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं।

उत्तर-पूर्व जिले में 120 लोगों को लाभ पहुंचाते हुए 300 लीटर पानी और 150 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कुछ स्थानों पर कूलिंग जोन और अस्थायी शेड पूर्ण रूप से संचालित हो चुके हैं, जबकि कुछ स्थानों पर स्थापना और विस्तार का कार्य प्रगति पर है। सरकार लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है और आवश्यकता के अनुसार राहत सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अत्यधिक गर्मी के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ओआरएस का उपयोग करें और हीट वेव से बचाव संबंधी सभी सावधानियों का पालन करें। दिल्ली सरकार का संकल्प है कि भीषण गर्मी के दौरान राजधानी का कोई भी नागरिक राहत और सहायता से वंचित न रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें