मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली सरकार की पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान में सहयोग की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली सरकार की पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान में सहयोग की अपील

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान में सहयोग करने के लिए दिल्लीवासियों से अपील की है। सरकार का कहना है कि किसी को संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि दिल्ली में अवैध प्रवास से उत्पन्न खतरे को गंभीरता से लिया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्लीवासियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस अपील के साथ ही दिल्ली पुलिस को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस को कहा गया है कि वह अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों की पहचान करे। सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर निष्कासन की कार्रवाई तेजी से हो।सूद ने कहा है कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप निष्कासन की पूरी प्रक्रिया चलाई जा रही है। भारत सरकार ने हाल ही में पाकिस्तानी नागरिकों के वीज़ा रद्द करने का फैसला लिया है। केवल हिन्दू शरणार्थियों को मिले दीर्घकालिक वीज़ा और राजनयिक वीज़ा को इस फैसले से छूट दी गई है।इसके लिए 26 से 29 अप्रैल तक भारत छोड़ने की अंतिम तारीख तय की गई है। इसके बाद किसी पाकिस्तानी नागरिक को नया वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें