मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

आम आदमी पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय के समन को फिर बताया गैरकानूनी, केजरीवाल नहीं पेश होंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आम आदमी पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय के समन को फिर बताया गैरकानूनी, केजरीवाल नहीं पेश होंगे

नई

दिल्ली, 19 फरवरी । आम आदमी पार्टी संस्थापक और दिल्ली के

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष इस बार भी

पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को गैरकानूनी करार दिया है।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी के सामने आज

पेश होना था। ईडी ने केजरीवाल को 17 फरवरी को छठा समन भेजकर पूछताछ के लिए

बुलाया था। यह समन कोर्ट के दखल के बाद जारी हुआ था। इससे पहले ईडी ने

केजरीवाल को 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेजा

था। केजरीवाल पांचवें समन पर भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए तो जांच एजेंसी

ने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की थी। कथित शराब घोटाला मामले में

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें