मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:13 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने ऋषभ पंत को भेजा विशेष संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने ऋषभ पंत को भेजा विशेष संदेश

नई दिल्ली, 17 मार्च । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) सीज़न के लिए दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक्त कप्तान डेविड वार्नर ने दिल्ली फ्रेंचाइजी के नियमित कप्तान ऋषभ पंत के लिए एक विशेष संदेश भेजा है, जो वर्तमान में रिहैब और रिकवरी से गुजर रहे हैं।

वार्नर ने कहा, "हम हर सीजन में प्रेरित होते हैं, लेकिन हम आपकी अनुपस्थिति में इस साल खिताब उठाने के लिए और भी अधिक प्रेरित हैं। हम आपके साथ आपके ठीक होने की यात्रा पर चलने वाले हैं। हम कुछ विशेष संदेश भेजने जा रहे हैं और उम्मीद है , आप जल्द ही हमारे साथ होगें। दिल्ली परिवार की ओर से, मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

सलामी बल्लेबाज वार्नर ने आगे कहा, "मुझे दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नामित किया गया है, जबकि अक्षर को उप-कप्तान नामित किया गया है। हमारे पास भरने के लिए बड़ी जगह है।"

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 1 अप्रैल 2023 को अपने आईपीएल 2023 सीज़न के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें