मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरन सहित तीन नक्सली ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली बीएमडब्ल्यू एक्सीडेंट केस : पुलिस ने सबूत नष्ट और छुपाने की धारा एफआईआर में जोड़ी

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह पुलिस और सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई में एक करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरन उर्फ प्रवेश सहित तीन नक्सली मारे गए। मुठभेड़ बरकट्ठा-गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में हुई।

घटनास्थल से तीन AK-47 बरामद

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने तीनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने शवों के साथ तीन एके-47 राइफल भी बरामद कीं।

ढेर हुए दो और बड़े इनामी नक्सली

मारे गए अन्य दो नक्सलियों में –

25 लाख का इनामी रघुनाथ हेम्ब्रम, झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य

10 लाख का इनामी वीर सेन गंझू शामिल हैं।

दो दिन में दूसरी बड़ी सफलता

यह झारखंड पुलिस की दो दिनों के भीतर दूसरी बड़ी कामयाबी है। इससे पहले रविवार को पलामू जिले के मनातू जंगल में टीएसपीसी संगठन के साथ मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया था।

हालिया ऑपरेशनों में कई नक्सली ढेर

7 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में 10 लाख का इनामी अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया था। वह 96 नक्सली वारदातों में वांटेड था।

21 अप्रैल को बोकारो के लुगु पहाड़ पर हुई सबसे बड़ी मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक सहित आठ नक्सली ढेर हुए थे।

नक्सली गतिविधियों पर पुलिस का आंकड़ा

झारखंड पुलिस के अनुसार, औसतन हर महीने तीन नक्सली मुठभेड़ों में मारे जा रहे हैं।

वर्तमान में 100–150 माओवादी सक्रिय हैं।

58 नक्सली इनामी सूची में शामिल हैं, जिन पर कुल 5 करोड़ 46 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

मोस्ट वांटेड सूची में 13 बड़े नक्सली हैं, जिनमें मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी और असीम मंडल पर एक-एक करोड़ का इनाम है।

2026 तक नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य

झारखंड पुलिस और केंद्रीय बल मार्च 2026 तक राज्य को नक्सल मुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। इस अभियान के तहत जनवरी से अब तक 28 नक्सली मारे जा चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें