मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा अध्यक्ष की चेतावनी- आतिशी माफी मांगे या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा अध्यक्ष की चेतावनी- आतिशी माफी मांगे या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें

-आतिशी ने भाजपा नेता पर लगाया है कमीशन मांगने का आरोपनई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना द्वारा सोशल साइट् पोस्ट में भाजपा नेताओं पर कमीशन मांगने के आरोप की कड़ी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री या तो माफी मांगे या कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार हो जाए।वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दस साल तक रात-दिन दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को एक ही राग अलापते सुनती रही कि केंद्र सरकार और अधिकारी हमें काम नहीं करने दे रहे हैं। वहीं जनता आज आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी मार्लेना को यह कहते देख आश्चर्यचकित है कि हमारी सरकार ने दिल्ली में अधिकारियों के सहारे नए स्कूल, अस्पताल एवं फ्लाईओवर बनाए।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आतिशी एवं उनके राजनीतिक आका अरविंद केजरीवाल बताएं कि यदि उनकी सरकार ने कमीशनखोरी रोकी थी तो दिल्ली जल बोर्ड बर्बाद क्यों हुआ, क्यों पूरी दिल्ली 2024 के मानसून में जलजमाव से त्रस्त हुई, क्यों दिल्ली की सड़कें टूटी बदहाल हैं, क्यों दिल्ली में 10 साल में एक नया अस्पताल नहीं बना, क्यों दिल्ली के स्कूलों में विज्ञान एवं कॉमर्स नहीं पढ़ाये गए। आखिर क्यों दिल्ली के लगभग सभी तत्कालीन मंत्री एवं खुद अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल और जमानत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें