मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली विस चुनाव के लिए आआपा की पहली सूची जारी, 11 में से 6 उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस से आए नेता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली विस चुनाव के लिए आआपा की पहली सूची जारी, 11 में से 6 उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस से आए नेता

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आआपा) ने गुरुवार को 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम हैं, उनमें छह ऐसे हैं, जो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी में होने हैं। चुनाव आयोग की ओर से अभी विधानसभा चुनाव की घोषणा भी नहीं की गई है लेकिन उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए आआपा की राजनीतिक मामलों (पीएसी) की आज बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।केजरीवाल ने पहले ही कहा था कि चुनाव के लिए टिकट काम और जनता की राय तथा उम्मीदवारों की जीत की संभावनाओं के आधार पर वितरित किए जाएंगे। 2020 में हुए पिछले चुनावों में आआपा ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 पर जीत दर्ज की थी।आज जारी सूची के अनुसार ब्रह्म सिंह तंवर छतरपुर से, अनिल झा किराड़ी से, दीपक सिंगला विश्वासनगर से, सरिता सिंह रोहतास नगर से, बीबी त्यागी लक्ष्मीनगर से, रामसिंह नेताजी बदरपुर से, जुबैर चौधरी सीलमपुर से, वीर सिंह धींगान सीमापुरी से, गौरव शर्मा घोंडा से, मनोज त्यागी करावल नगर से और सोमेश शौकीन मटियाला से आआपा के उम्मीदवार होंगे।गौरतलब है कि उपरोक्त उम्मीदवारों में ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा और बीबी त्यागी भाजपा से जबकि चौधरी जुबैर अहमद, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन कांग्रेस से हाल ही में आआपा में शामिल हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें