मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली एयरपोर्ट हड़कंप, एयरइंडिया के क्रू मेंबर को मिली विमान में बम होने की धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली एयरपोर्ट हड़कंप, एयरइंडिया के क्रू मेंबर को मिली विमान में बम होने की धमकी

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर को धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें लिखा था कि फ्लाइट नंबर 2948 में बम रखा है। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों के होश उड़ गए और आनन-फानन में फ्लाइट की जाँच की गई। हालांकि तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला जिसके बाद इसे झूठी धमकी घोषित किया गया।

जानकारी के मुताबिक बम की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एयर इंडिया की इस फ्लाइट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। बम निरोधक दस्तों और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने हर कोने की बारीकी से जांच की लेकिन किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु या उपकरण नहीं मिला तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

बता दें पिछले कुछ हफ्तों से एयर इंडिया की उड़ानों में कई तकनीकी और परिचालन संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं ने एयर इंडिया के विमानों की सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। कई उड़ानों को रद्द भी किया जा चुका है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।

बता दें यह धमकी ऐसे समय में आई है जब एयर इंडिया हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से उबर भी नहीं पाई है। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस भयानक हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के कई लोग भी इस दुर्घटना का शिकार हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें