मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 1432 किलो मादक पदार्थ जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 1432 किलो मादक पदार्थ जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अफीम पोस्त डोडा की एक विशाल खेप जब्त की है। इस कार्रवाई में हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में अफीम पोस्त डोडा भरकर उड़ीसा की ओर से छत्तीसगढ़ की तरफ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान एक पिकअप वाहन क्रमांक एचआर46एफ4848 को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम हरविंदर सिंह और सहयात्री ने सत्यवान वाल्मीकि बताया, जो दोनों हरियाणा के करनाल जिले के निवासी हैं। जब वाहन के पीछे रखी बोरियों के बारे में जानकारी ली गई तो आरोपियों ने स्वीकार किया कि उसमें अफीम पोस्त डोडा भरा हुआ है, जिसे वे झारखंड के गुमला से रायपुर ले जा रहे थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली, जिसमें कुल 1432 किलोग्राम अफीम पोस्त डोडा बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है और दो मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 20 हजार रुपए है, भी जब्त किए गए। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 (ख) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने, इसके स्रोत और गंतव्य बिंदुओं की पहचान करने तथा वित्तीय जांच को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें