मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद इंजीनियर रशीद की अंतरिम जमानत याचिका पर 13 दिसंबर को सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सांसद इंजीनियर रशीद की अंतरिम जमानत याचिका पर 13 दिसंबर को सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को टेरर फंडिंग मामले में सांसद इंजीनियर रशीद की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी। प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज विमल यादव के उपलब्ध नहीं होने की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई। अब जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 13 दिसंबर को होगी।रशीद ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत देने की मांग की है। सांसद रशीद ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होकर कहा था कि संसद के पिछले सत्र में मुझे हिस्सा नहीं लेने दिया गया, इसलिए उसे संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए अंतरिम जमानत दी जाए। इसके पहले एडिशनल सेशंस जज चंदर जीत सिंह ने 21 नवंबर को सांसद रशीद से जुड़े मामले को एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज को भेजने का आदेश दिया था, जिसके बाद इस मामले की सुनवाई प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज कर रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें