मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए

नई दिल्ली। परिसीमन और महिला आरक्षण पर लोकसभा में जारी बहस के दौरान शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए 'जादूगर' का जिक्र किया।

दरअसल, राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान एक 'जादूगर की कहानी' सुनानी शुरू की, जिसे लेकर सदन में शोर-शराबा बढ़ गया। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें टोका और कहा कि सदन की कार्यवाही मर्यादा में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप नेता प्रतिपक्ष हैं और संसद की गरिमा बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है।

ओम बिरला ने कहा, "यह संसद है, चौराहा नहीं।

जो बातें बाहर कही जाती हैं, वे यहां नहीं कही जा सकतीं। संसद की अपनी मर्यादा और गरिमा होती है।" उन्होंने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे विधेयक के मुद्दे पर ही केंद्रित रहें।

राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल 'गैर-संवैधानिक' और 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' है।

जिस व्यक्ति को देश की जनता ने प्रधानमंत्री बनाया है, उसके लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है।

राजनाथ सिंह ने मांग की कि राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए और उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इन टिप्पणियों को 'असंसदीय' करार देते हुए कहा कि इस तरह के बयान सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और संसदीय परंपराओं के खिलाफ हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि राहुल गांधी के इस बयान को सदन की कार्यवाही से हटाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें