मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ, बाबा रामदेव सहित कई विशिष्ट जन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ, बाबा रामदेव सहित कई विशिष्ट जन

नेमरा (रामगढ़)। झारखंड आंदोलन के पुरोधा और राज्यसभा सांसद दिवंगत शिबू सोरेन का श्राद्ध संस्कार भोज शनिवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर सुबह से ही देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अपराह्न दो बजे तक करीब एक 70 हजार लोग दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके थे। अनुमान है कि देर शाम तक यह संख्या तीन लाख से अधिक हो सकती है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और योगगुरु बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य हस्तियां भी शनिवार को दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने नेमरा पहुंचीं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं उन्हें अपनी ओर से, सरकार की ओर से और अपनी पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि शिबू सोरेन केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक लोकनायक रहे हैं। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया और आदिवासी, शोषित और वंचित समाज की आवाज बने। बाबा रामदेव ने भावुक होते हुए यह भी कहा कि लोग भले ही उन्हें (रामदेव) गुरु मानते हैं, लेकिन वे शिबू सोरेन को अपना गुरु मानते हैं, और उसी भाव से उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

बिहार के लोकसभा सांसद पप्पू यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद और भारतीय ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके आनंद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी गुरुजी की स्मृति को नमन किया। सभी नेताओं ने शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी रूपी सोरेन, छोटे पुत्र बसंत सोरेन और अन्य परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्राद्ध भोज को लेकर नेमरा गांव में व्यापक व्यवस्था की गई है। रामगढ़ जिले के गोला चौक से लेकर नेमरा तक करीब 25 किलोमीटर लंबी सड़क पर वाहनों का काफिला देखा जा सकता है। विशिष्ट अतिथि हेलीकॉप्टर से सीधे गांव पहुंचे, जिसके लिए तीन हेलीपैड का निर्माण कराया गया है।

सड़क के दोनों ओर शिबू सोरेन के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। मार्ग को रोशन करने के लिए 4000 स्ट्रीट लाइटें और बिजली गुल होने की स्थिति से निपटने के लिए 200 से अधिक जनरेटर लगाए गए हैं। भोजन और श्रद्धांजलि अर्पण के लिए गांव में पांच विशाल पंडाल बनाए गए हैं। इनमें गुरुजी की तस्वीरों से सजावट की गई है, ताकि लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। पंडालों में एसी और कूलर की भी व्यवस्था की गई है। श्राद्ध भोज के चलते पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल है और लोगों का पहुंचना लगातार जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें