मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

'हार से दबाव बढ़ता है', स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के प्रति जताई हमदर्दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'हार से दबाव बढ़ता है', स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के प्रति जताई हमदर्दी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने निराशाजनक रूप से एशेज सीरीज गंवाने के बाद आलोचना का शिकार हो रही इंग्लैंड क्रिकेट टीम के प्रति हमदर्दी जताई है। स्मिथ ने कहा कि मुझे पता है कि हार के बाद दबाव की स्थिति कैसी होती है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब आप हार रहे होते हैं, तो स्पॉटलाइट हमेशा आप पर होती है और चीजों के बारे में बात हो सकती है। उन्हें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा सकता है। मुझे एक तरह से उनके लिए बुरा लग रहा है। यह मुश्किल हो सकता है। आप एक ऐसे देश में हैं जहां आप जानते हैं कि आप बाहर जाकर मजे कर सकते हैं। आपको उस देश का भी अनुभव करना होता है जहां आप हैं।

उन्हें बीच में काफी बड़ा ब्रेक मिला था, लेकिन दबाव की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाए।"

इंग्लैंड क्रिकेट टीम लगातार तीन टेस्ट हारने के अलावा कई खिलाड़ियों के अधिक शराब पीने की वजह से भी चर्चा में है।

इस विषय पर स्मिथ ने कहा, "मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता कि वे कैसा महसूस कर रहे हैं या वे चीजों को कैसे कर रहे हैं, लेकिन हां, मेरा निश्चित रूप से मानना ​​है कि जब आप दो टेस्ट मैच हार जाते हैं, और आपको इतना लंबा ब्रेक मिलता है, तो कभी-कभी आपको गेम से दूर होकर पूरी तरह से स्विच ऑफ करने की जरूरत होती है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच मिले समय के दौरान कई क्रिकेटरों, विशेषकर बेन डकेट, पर अत्यधिक शराब पीने के लग रहे आरोपों की गंभीरता से जांच कर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया शुरुआती तीन टेस्ट जीतकर सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त ले चुका है। मेलबर्न और सिडनी में होने वाले चौथे और पांचवें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे और उनकी कोशिश दोनों टेस्ट जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने की होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें