मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

अंबिकापुर : संजय पार्क में फिर लापरवाही, बाड़े से भागा हिरण, वन विभाग में मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंबिकापुर : संजय पार्क में फिर लापरवाही, बाड़े से भागा हिरण, वन विभाग में मचा हड़कंप

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित संजय पार्क में वन विभाग की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोमवार शाम पार्क में बने बाड़े से एक हिरण बाहर निकलकर बांस बाड़ी की ओर भाग गया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि पार्क का एक कर्मचारी हिरणों को चारा देने के लिए बाड़े में घुसा था। इसी दौरान गेट खुला रह जाने के कारण एक हिरण मौके का फायदा उठाकर बाहर निकल गया और तेजी से बांस बाड़ी की ओर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हिरण की तलाश शुरू कर दी।देर रात तक वन अमला जंगल में टॉर्च लेकर हिरण की खोज में जुटा रहा, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। विभाग को आशंका है कि जंगल की ओर भागे हिरण पर आवारा कुत्तों का हमला हो सकता है, जिससे उसकी जान को खतरा बना हुआ है।करीब एक सप्ताह पहले भी संजय पार्क में बाड़े के भीतर घुसे 4-5 आवारा कुत्तों ने हिरणों पर हमला कर दिया था, जिसमें 15 हिरणों की मौत हो गई थी। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि एक बार फिर लापरवाही के चलते हिरण के भागने की घटना सामने आ गई है। फिलहाल, जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, जबकि हिरण की तलाश लगातार जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें