मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

दीपोत्सव पर अयोध्या में निकली भव्य रामायण शोभायात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दीपोत्सव पर अयोध्या में निकली भव्य रामायण शोभायात्रा

अयोध्या। भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रविवार को भक्ति, संस्कृति और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिला जब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने साकेत महाविद्यालय परिसर में जय श्रीराम का ध्वज लहराते हुए और ढोल-नगाड़े बजाकर रामायण पर आधारित भव्य शोभायात्रा को रवाना किया। दीपोत्सव 2025 की यह शोभायात्रा ‘त्रेता युग’ की झलक प्रस्तुत करती हुई श्रद्धा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत उदाहरण बनी।इस अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में दीपोत्सव का हर संस्करण स्वयं का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आस्था और भव्यता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस वर्ष का दीपोत्सव केवल दिव्यता का उत्सव नहीं, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का सशक्त प्रतीक भी है, जो सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। झांकियों में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तीकरण और स्वच्छ भारत अभियान के संदेशों को भी दर्शाया गया है, जो हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।साकेत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर रामकथा पार्क तक पहुँची इस शोभायात्रा में रामायण के सातों कांड बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किन्धाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड और उत्तरकांड को जीवंत करती 22 आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने मयूर, बढ़वां, देहड़िया, धोबिया और अन्य लोकनृत्यों के माध्यम से माहौल को उल्लासमय बना दिया, जबकि श्रद्धालुओं ने मार्ग भर पुष्पवर्षा और दीपदान कर रामपथ को आस्था और प्रकाश से आलोकित कर दिया।प्रयागराज से आए दर्शक आयुष सिंह ने कहा कि इस शोभायात्रा ने भारत की विविधता में एकता का जीवंत दर्शन कराया। हर झांकी और हर नृत्य ने श्रीराम के शाश्वत आदर्शों और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को प्रदर्शित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें